
सूरजपुर – शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के माध्यमिक विभाग के छात्रों के द्वारा नगर में रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने हेतु उल्लास नवभारत महापरिक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक बिहारी लाल साहू के द्वारा किया गया। बीपीओ रविनाथ तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आकलन परीक्षा 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक रामानुजनगर विकासखंड के 75 गाँव में आयोजित होना है। जिसमें 4558 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। पूर्व में सर्वे कर पंद्रह वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरों को चिनांकित कर पठन पाठन कार्य व प्रेरित करने हेतु स्वयंसेवकों के माध्यम से उन्हें शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया जिसका आकलन परीक्षा कल सुबह दस बजे से पांच बजे तक होना है।रैली के आयोजन में जनपद सदस्य गुलाब सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, राजलाल राजवाड़े, सुखसाय बैगा, राजेश साहू, सौभाग्य दुबे सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों ने अपील किया कि क्षेत्र के असाक्षर व नवसाक्षरों को इस महापरिक्षा में हिस्सा लें। रैली का सफल आयोजन शिक्षक बिहारीलाल साहू, प्रकाश कुमार, वर्षा सिंह, योगेश साहू, पुष्पेन्द्र ठाकुर ने मिलकर आवश्यक सहयोग कर रैली को सफल बनाया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

