पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/ / कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले की उपस्थिति में आज जिला पंचायत सभाकक्ष सूरजपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), महिला एवं बाल विकास, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री जयवर्धन ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर विशेष रूप से जोर देते हुए अधिकारियों को शत-प्रतिशत हितग्राही पंजीयन, निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, एवं आवासों का जियो टैग शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास मित्रों को सक्रिय रूप से कार्य करने तथा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जनपदवार समीक्षा के दौरान सभी जनपद सीईओ को प्रगति में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा
मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्रामीण स्वच्छता गतिविधियों, गड्ढों की भराई, कूड़ा निपटान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शेड, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की नियमित स्वेच्छाग्रही द्वारा सफाई, संग्रहित कचरे के उचित निपटान, तथा समस्त ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ट्राई-साइकिलों की कार्यशीलता की प्रमाणित फोटो सहित जांच की जिम्मेदारी सचिव पर तय की गई।
सभी पूर्ण व्यक्तिगत शौचालयों का इस माह में जियो टैगिंग पूर्ण करने तथा प्रगतिरत सामुदायिक शौचालयों को जल्द पूर्ण करके उपयोग की स्थिति बनाने के निर्देश दिए गए।

NRLM व अन्य योजनाओं पर समीक्षा
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की समीक्षा के दौरान “लखपति दीदी” योजना का विस्तार, महिला समूहों की उद्यमिता, उत्पाद निर्माण एवं ब्रांडिंग के माध्यम से समूहों की आर्थिक उन्नति पर चर्चा की गई।
विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसेकृजीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक हितग्राही जोड़ने के निर्देश दिए गए। मुद्रा योजना के तहत लोगों को व्यवसाय से जोड़ने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा जल जीवन मिशन, कृषि, ग्रामीण सड़क विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। मौसमी बीमारियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत अधिकारी, सभी जनपद सीईओ, अभियंता एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थि

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *