
सूरजपुर/20 नवंबर 2025/ एसआईआर की प्रक्रिया गुणवत्तापूर्वक एवं समय पर पूरा करने सूरजपुर जिला प्रशासन मिशन मोड पर काम कर रहा है। आज कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन स्वयं मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य की वस्तु स्थिति जानने के लिए मतदान केंद्र गोटगवा और मतदान केंद्र धरमपुर पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने बीएलओ से गणना पत्रक के डिजीटाईजेशन समय सीमा में निर्धारित लक्ष्य अनुरूप करने निर्देशित किया गया
फिल्ड मे उन्होंने बीएलओ के साथ ही मतदाताओं से भी शीघ्र ही गणना पत्रक भरने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपा गया यह कार्य समय पर पूरा करना है। बीएलओ इसके लिए लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए बीएलओ को आम जनता का जितना अधिक सहयोग मिलेगा, काम उतना ही बेहतर तरीके से संपन्न होगा। कलेक्टर ने कहा कि फार्म में ही बीएलओ का मोबाइल नंबर भी दर्ज किया गया है किसी तरह की तकनीकी दिक्कत होने पर बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर ने मतदाताओं से कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य है इससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा, इसे जल्द पूर्ण कर बीएलओ को प्रदान कर सहयोग करें। कलेक्टर ने बीएलओ से प्रगति की जानकारी ली और शेष गणना पत्रकों को शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए, ताकि पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा हो सके।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

