शिविर में वन्य जीवन, दवाग़नी और राष्ट्रीय उद्यान पर बौद्धिक परिचर्चा संपन्न

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/31 जनवरी 2026/ शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहार पुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के अध्यक्षता में रासेयो विशेष शिविर के दूसरे दिवस पर परियोजना कार्य के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम ठाड़पाथर के पारा मोहल्ले में जाकर स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही था ग्राम के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सफाई का कार्य किया बौद्धिक चर्चा के दौरान मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पार्क परिक्षेत्र अधिकारी रिहन्द श्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने स्वयंसेवकों और हाई स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच वन्य जीव बाघ,भालू, हाथी, तेंदुआ इत्यादि के बारे में मानव और वन्य जीव द्वन्द रोकने के उपाय दिये |
साथ ही सांप के बारे में तथा उनसे द्वंद रोकने के उपाय वनों में आग लगने के कारण प्रभाव और नुकसान की जानकारी प्रदान की उन्होंने वनों में आग लगने के दौरान हमें क्या करना चाहिए और वनों में क्या-क्या नहीं करना चाहिए उनकी जानकारी से विद्यार्थियों और ग्राम वासियों को भी अवगत कराया |
साथ ही सभी स्वयंसेवक और ग्राम वासी व स्कूल के विद्यार्थियों के बीच संदेह प्रश्नों के उत्तर भी प्रदान किया बौद्धिक परिचर्चा के दौरान कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल महाविद्यालय के शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री गौरी शंकर पाठक और शासकीय हाई स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *