सूरजपुर/13 अक्टूबर 2025/ डुमरिया के शासकीय उ.मा. विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के आदेशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ। जिसमें छात्राओं को बालिका सशक्तिकरण माह अंतर्गत मेंटल हेल्थ से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती शारदा सिंह के नेतृत्व में किया गया है। जिसमे कन्या भ्रूण हत्या निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, सखी वन स्टॉप सेंटर, कार्य स्थल पर महिलाओ का लैगिंग उत्पीडन अधिनियम 2013 एवं महिला हेल्प लाइन नंबर 181, 1098, 112 की जानकारी दी गई। मेंटल हेल्थ के विशेष विषय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम हेतु आयोजन में जागरूक करने के लिए यूनिसेफ एग्रीकॉन फाउंडेशन से ज़िला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर, और ब्लॉक समन्वयक अंबुज मिश्रा, स्कूल के 209 छात्र एवं छात्राए, प्रिंसिपल और अन्य शिक्षणगण मौजूद रहे विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षको के सहयोग से सत्र का सफल आयोजन किया गया। जेण्डर विशेषज्ञ पूनम राजवाडे एवं सलोमी कुजूर द्वारा बालिका सशक्तिकरण माह कार्यक्रम का आयोजन अत्यधिक उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न कराया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

