10 मई 2025 को आयोजित होगा नेशनल लोक अदालत

Surajpur

सूरजपुर/17 अप्रैल 2025/   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशन में आगामी 10 मई 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना निर्धारित है। लोक अदालत की तैयारी को लेकर श्रीमती विनीता वार्नर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री मानवेन्द्र सिंह, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री डी.एस.बघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरजपुर, श्रीमती प्रतीक्षा अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर एवं जिले में संचालित समस्त बैंक अधिकारीगण, दूरसंचार विभाग उपस्थित रहे। बैठक में 10 मई 2025 होने वाली लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रकरण रखे जाने तथा उनके निराकरण किये जाने पर चर्चा किया गया। आगामी लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों में आयोजित होंगे व पक्षकारों की सुविधा के लिए प्रकरण के पक्षकारों को भौतिक रूप से एवं वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोनों मुख्य माध्यमों से मामलों में सुलह की सुविधा प्रदान की जायेगी। लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित आपसी विवाद के मामले, व्यवहारवाद, मोटर दुर्घटना दावा, परिवारिक विवाद, जिला न्यायालय में वर्षों से लंबित प्रकरण एवं राजस्व प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को रखे जायेगें। बैंक ऋण, बकाया बिजली बिल, जल के बकाया देयकों के प्री लिटिगेशन प्रकरणों में पक्षकारों को नियमानुसार छूट के पात्र होगें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *