सूरजपुर /29 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा दिवस के अवसर पर आज जनपद पंचायत प्रेमनगर के सांस्कृतिक भवन में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, मेडिकल प्रमाण पत्र का प्रमाणीकरण व नवीनीकरण, पेंशन, यूडीआईडी कार्ड तथा छात्रवृत्ति संबंधी कार्य संपन्न किए गए। इस दौरान कुल 157 दिव्यांगजनों का पंजीयन, 45 मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा विधायक श्री भूलन सिंह मरावी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा 2 श्रवण यंत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।



What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

