रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर शासकीय विद्यालयों में इतिहास लेखन का किया गया आयोजन

Chattisgarh Surajpur

सूरजपुर/ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के आदेशानुसार तथा कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विजेन्द्र सिंह पाटले के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा (नोडल अधिकारी) एवं जिला मिशन समन्वयक शशिकान्त सिंह (सहा.नोडल अधिकारी) के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी विभागों द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत् स्कूल शिक्षा विभाग सूरजपुर जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इतिहास लेखन का संबंध उनकी रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और अतीत की घटनाओं को अपने दृष्टिकोण से समझने की क्षमता से है, इतिहास को सिर्फ तथ्यों के संग्रह के रूप में देखने के बजाय, जीवित और गतिशील विषय के रूप में समझने में मदद करती है। बच्चों के द्वारा इतिहास लेखन में रूचि के अनुसार परिवार का इतिहास, उनके स्कूल का इतिहास, तथा अपने परिजनों से सुनी हुई कहानियों को लिखना तथा उसका वाचन करना ही इतिहास लेखन का उद्देश्य है।
    रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर 02 सितंबर को शासकीय विद्यालयों में इतिहास लेखन के तहत स्कूल, गांव, वार्ड के बच्चों द्वारा लिखित इतिहास का वाचन किया गया। रजत जयन्ती के अवसर पर आज के कार्यक्रमों में छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित पालको ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *