-अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की कि गई गहन समीक्षा
सूरजपुर/vocg.24…/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रकरण समय-सीमा के भीतर ही निराकृत किये जाये। बैठक में अभिलेख सुधार, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन, पट्टा, अभिलेख का दुरुस्तीकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही बैठक में एग्रीस्टेक और जिओ-रिफ्रेंसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। एग्रीस्टेक किसान पंजीयन की प्रगति पर गहन समीक्षा कर, संबंधितों को इसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

