-छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक
17 अगस्त 2025 / छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सूरजपुर जिले में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु कार्यादेश जारी किया गया है। जिसमें श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर को नोडल अधिकारी एवं श्री जगन्नाथ वर्मा, अपर कलेक्टर सूरजपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियो को विभिन्न दायित्व सौंपें गये हैं।
कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन द्वारा उक्त कार्यक्रम के सम्बंध में आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली गई । जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को उनके सौंपे गये दायित्व के अनुरूप आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए व इसके साथ ही तिलसिवां रोड अटल कुंज समीप स्थित मैदान का निरीक्षण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले , अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

