स्वतंत्रता दौड़ में लोगो ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Surajpur

सूरजपुर/14 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन के सफल मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ पुराना रेस्ट हाउस, जिला कोर्ट के सामने से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक होते हुये अग्रेसन स्टेडियम सूरजपुर में संपन्न हुई।
दौड़ का आह्वान कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन द्वारा किया गया जिसमें जिले के गणमान्य नागरिक, नगरपालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष स्वाति संत सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य कुसुम सिंह, मुकेश गर्ग, शशिकांत गर्ग, अरविन्द मिश्रा, संजु सोनी, संत सिह, गेबीनाथ साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार व मीडिया बंधु, महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेन्द्र शर्मा, एसडीएम शिवानी जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर सुनिल अग्रवाल, सहा.जिला क्रीड़ा अधिकारी शरदेन्दु शुक्ल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। इस दौड़ के माध्यम से लोगो को देश के राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन सीमांचल त्रिपाठी एवं खेल अधिकारी आरती पाण्डेय द्वारा किया गया। आयोजन के सफल संचालन में राजनाथ गुप्ता, सहदेव राम रवि, दिनेश साहू, शैलेष द्विवेदी, बालेन्द्र साहू, सुनैना जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका, शिक्षा विभाग, एस.ई.सी.एल. आदिम जाति कल्याण विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग आदि का विशेष सहयोग रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *