रामनगर हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर से ग्रामीण भ्रमण कर किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन
सूरजपुर/vocg.24/ आज सूरजपुर जिले के रामनगर ग्राम पंचायत में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े उत्साह और सौहार्द्र के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण जायसवाल,महामंत्री सतीश तिवारी ने किया। इस अवसर पर एस एम डी सी के अध्यक्ष बाबूलाल यादव,सुनील श्रीवास्तव,सरपंच संगीता सिंह,रोहित,प्रताप सिंह,बोधन रजवाड़े,प्रमोद प्रजापति, बिफल सिंह,राजू यादव,नीलेश प्रजापति,बूथ अध्यक्ष विजय यादव , हायर सेकेण्डरी स्कूल रामनगर के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सभी छात्र छ्त्राएं उपस्थित रहे।
“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छतारू स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर आयोजित इस यात्रा को पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण जायसवाल ने हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्रामीण भ्रमण कर, जिसमें जनसमूह सम्मिलित हुए । इस यात्रा में “भारत माता की जय” के जयकारों और देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान देश की स्वतंत्रता का संदेश और स्वच्छता के प्रति जनजागरण का आह्वान किया गया।
तिरंगा यात्रा में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के समापन पर आयोजित सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण जायसवाल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और देश सेवा में सक्रिय योगदान का आह्वान किया।
गौरतलब है कि इस वर्ष 2 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम के अंतर्गत तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

