सूरजपुर/vich.24…/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के लिये आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता संख्या 1200 से अधिक होने, मतदाताओं को आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम दूरी 02 कि.मी. से अधिक दूरी होने, वर्तमान मतदान केन्द्र भवन जर्जर होने तथा प्रस्तावित मतदान केन्द्र वर्तमान मतदान केन्द्र से अधिक सुविधाजनक होने के कारण नवीन मतदान केन्द्र, भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, मतदान केन्द्रों के विलोपन के प्रस्ताव, मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन, मतदान केन्द्रों के अनुभाग स्थानांतरण, मतदान केन्द्रों के अनुभाग का नाम परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव के संबंध में सर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त समस्त प्रस्तावों का अवलोकन कराया गया। प्राप्त प्रस्तावों का अवलोकन किये जाने के उपरांत उपस्थिति पदाधिकारियों के द्वारा विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर, 05 भटगांव एवं 06 प्रतापपुर के सभी प्राप्त प्रस्तावों से संतुष्ट होकर नये मतदान केन्द्र बनाने, अनुभाग स्थानांतरित परिवर्तन किये जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान की गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

