सूरजपुर. – शासकीय आत्मानंद विद्यालय भुवनेश्वरपुर में ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ। जिसमें छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन, राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं वाद विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा बिहान संरक्षण अधिकारी श्रीमती इन्द्र कुमारी तिवारी एवं महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती शारदा सिंह के नेतृत्व में किया गया है। जिसमे कन्या भ्रूण हत्या निषेध अधिनियम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा अधिनियम, गुड टच बैड टच, सखी सेंटर, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 की जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरलीगल वालेंटियर द्वारा महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता एवं यूनिसेफ समन्वयक श्री हितेश द्वारा अन्य जानकारियां दी गई। विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों के सहयोग से सत्र का सफल आयोजन किया गया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

