रगदा में बच्चों ने मनाया गुरु पूर्णिमा , “एक पेड़ मां के नाम”के तहत् लगाए पौधे

Surajpur

रगदा में बच्चों ने मनाया गुरु पूर्णिमा , “एक पेड़ मां के नाम”के तहत् लगाए पौधे

सूरजपुर-(VOC24.NEWS)- गुरुवार को सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर रगदा में बच्चों ने गुरू पूर्णिमा मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने बारी बारी से गुरू के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गीत भाषण, श्लोक इत्यादि का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा पांचवी की छात्रा ने किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच महोदय के द्वारा उपस्थित होकर शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को श्रीफल और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरुजनों से द्वारा मिला डांट मां बाप के प्यार के समान है।हमें सदैव गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।सभी बच्चों ने शिक्षकों को श्रीफल ,पेन व उपहार भेंट किया। वहीं वरिष्ठ शिक्षका मंजू राजवाड़े ने गुरु महिमा पर स्वरचित छत्तीसगढ़ी गीत सुनाया जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। गुरू पूर्णिमा को यादगार बनाने बच्चों, शिक्षको तथा पालकों ने मिलकर एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण भी किया। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए पंचायत सचिव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। पौधरोपण के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच एवं पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चों की उपस्थिति व सहभागिता रही।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *