राजस्व से जुड़े प्रकरणों का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चितः- कलेक्टर

Surajpur

-लंबे समय से लंबित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करना करें सुनिश्चित

सूरजपुर /08 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की सप्ताहिक बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा सभी राजस्व अधिकारी मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें और राजस्व से जुड़े प्रकरणों का प्रभावी क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबे समय से लंबित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि राजस्व के विभिन्न प्रकरणों नामांकन, सीमांकन, बटवारा, नामांतरण, किसान-किताब, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसे कार्य निरंतर समय पर होते रहे। इसके साथ ही आवेदन के निरस्त होने की स्थिति में इसकी समीक्षा भी करें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *