एसडीएम व तहसीलदार ने सरकारी सेवा समिति ओड़गी का किया औचक निरीक्षण

Surajpur

खाद, बीज और किसान पंजीयन की हुई जांच, त्वरित वितरण के दिए निर्देश’

सूरजपुर/25 जून 2025 / आज जनपद पंचायत ओड़गी स्थित सरकारी सेवा समिति का एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति में किसानों को वितरित किए जाने वाले खाद, बीज, केसीसी ऋण तथा किसान पंजीयन से संबंधित व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की गई।

निरीक्षण के उपरांत समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि समिति में उपलब्ध यूरिया खाद तथा धान बीज की किस्में-1010 एवं आईआर-36- जैसे खाद एवं बीज का किसानों में त्वरित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को समय पर खेती-किसानी के लिए जरूरी सामग्री प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान समिति की अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *