पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) पर ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि अब 30 मार्च

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/27 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो आदिवासी विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है उनके ऑनलाइन आवेदन की तिथि में वृद्धि की गई है। गौरतलब है कि
शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आई.टी.आई आदि में जो विद्यार्थी अध्ययनरत् हैं उन्हें आदिवासी विभाग द्वारा छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान कियाबजाता है। इन सभी संस्थाओं के प्राचार्य/संस्था प्रमुख को जिला प्रशासन द्वारा अवगत किया गया है शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in\ वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है।
विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन एवं पंजीयन (नवीन/नवीनीकरण) की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 तक संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 29 मार्च तक शासकीय संस्था/जिला कार्यालय द्वारा सैंक्शन ऑर्डर तथा आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च तक सुनिश्चत कि गयी इै।
उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सैंक्शन आर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *