सूरजपुर. – भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले के चिन्हित जनजातीय गांवों में व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आदिवासी अंचलों में बुनियादी सुविधाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आजीविका जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों को लाभान्वित कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में अभियान अंतर्गत शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिवसशिविर कार्यक्रम में आधार कार्ड के 47, राशन कार्ड के 111, आयुष्मान कार्ड के 138, जाति प्रमाण पत्र के 86, निवास प्रमाण पत्र के 97, किसान क्रेडिट कार्ड के 64, पीएम किसान सम्मान निधि के 79, वृद्धावस्था पेंशन के 33, विधवा पेंशन के 17, दिव्यांग पेंशन के 03, सिकल सेल परीक्षण के 81, टीकाकरण के 43, जनधन खातों के 13, मनरेगा के 65, पीएम मातृत्व वंदन योजन के 73 तथा उज्ज्वला योजना अंतर्गत 30 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 990 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

