कलेक्टर ने स्पेशलाइज्ड पंचकर्म थेरेपी सेंटर सूरजपुर का किया निरीक्षण

Surajpur

सूरजपुर/24 अगस्त 2025/ आज कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने स्पेशलाइज्ड पंचकर्म थेरेपी सेंटर सूरजपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर परिसर का अवलोकन करते हुए उन्होंने साफ सफाई, भवन मरम्मत के निर्देश दिए साथ ही सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एस डी एम सूरजपुर, जिला आयुष अधिकारी,आयुर्वेदिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जयवर्धन ने निरीक्षण के दौरान स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में सभी उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान ओपीडी मरीजों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने भवन के मरम्मत, साफ सफाई के लिए भी निर्देशित किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *