सूरजपुर, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जिले में मनाए जा रहे योग सप्ताह के तहत आज द्वितीय दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूरजपुर के कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने प्रातः योगाभ्यास में भाग लिया।
रंगमंच परिसर में आयोजित इस योग सत्र में विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं संपन्न की गईं।
प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया और योग के महत्व को समझा।
गौरतलब है कि 21 जून 2025 को ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके पूर्व जिले में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के रूप में विभिन्न जागरूकता एवं योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

