भटगांव – नगर पंचायत जरही में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय रहे, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी परमात्मानंद गिरी जी महाराज (पेंड्रा वाले) ने उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण से की गई। ध्वज प्रणाम और प्रार्थना के साथ वातावरण राष्ट्रभक्ति और गौरव से ओतप्रोत हो गया। आयोजन से पहले भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। बाइक रैली के माध्यम से मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि “छत्रपति शिवाजी महाराज ऐसे युग पुरुष थे जिन्होंने माताजी जीजाबाई के आदर्शों पर चलकर हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया। उनके पिता मुस्लिम शासक में सेना थे, इसके बावजूद उन्होंने बाल्यकाल से ही हिंदवी स्वराज की स्थापना का सपना देखा और उसे साकार किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में कई युद्ध लड़े और विजय प्राप्त की।”
स्वामी परमात्मानंद गिरी जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा, “हिंदू साम्राज्य दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि हिंदू जागरण का प्रतीक है। शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक मुगलों की सत्ता के समय हुआ, जब कोई भी ब्राह्मण उनका राज्याभिषेक करने को तैयार नहीं था। तब भी शिवाजी डटे रहे और हिंदू स्वाभिमान को स्थापित किया। जीजाबाई की प्रेरणा से ही शिवाजी ने स्वराज्य की नींव रखी। आज की माताओं को उनसे सीख लेनी चाहिए जो बच्चों को मोबाइल के बजाय प्रेरणादायक कहानियां सुनाएं।”
कार्यक्रम में अमृतवाणी वाचन प्रदीप यादव ने किया और एकल गीत सत्येंद्र गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य शिक्षक इंद्रजीत देवांगन और प्रार्थना प्रमुख निलेश नाविक ने आयोजन को व्यवस्थित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपुर मुरली मनोहर सोनी, बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा, सुरजन प्रजापति, जरही मंडल अध्यक्ष मुकेश सिहं, प्रताप मरावी, रमेश गुप्ता, अशोक गुप्ता सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संरक्षक पूरन राम राजवाड़े, संयोजक लाल साय सिंह पावले, रूपचंद देवांगन, आलम साय राजवाड़े, राजू विश्वकर्मा, सुखसागर राजवाड़े, हिमांशु सिंह, प्रवीण सिंह ,विरेंद्र गुप्ता ,कमल राजवाड़े ,शिवचरण सोनपाकर,पवन राजवाडे सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
इस आयोजन ने एक बार फिर हिंदवी स्वराज के स्वप्न को जनमानस में जीवंत कर दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

