सुंदरगंज, वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़ |
संवाददाता – निर्मल कुमार
सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत सुंदरगंज में आज सुबह करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। तिलोचन राजवाड़े (उम्र 35 वर्ष), पिता कैलाश राजवाड़े, की ट्यूबवेल में विद्युत कनेक्शन के दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
तिलोचन राजवाड़े अपने परिवार का सबसे बड़ा पुत्र था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उनके दो छोटे पुत्र हैं और दो अविवाहित भाई भी हैं। इस हादसे से पूरे परिवार में शोक की लहर है और गांव में भी दुख का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

