अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर शिवपुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Surajpur

सूरजपुर – अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर आज जनपद प्रतापपुर की ग्राम पंचायत शिवपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओ के माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष प्रतापपुर, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत के सरपंच की उपस्थिति रही। इन सभी जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर खुले विचार व्यक्त किए और समाज में फैली, माहवारी से जुड़ी रूढ़िवादिता, को तोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन की उचित प्रथाओं को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में किसी भी प्रकार की शर्म या भ्रांति नहीं होनी चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य था कि गांव की महिलाओं और युवतियों को सही जानकारी दी जाए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने स्वास्थ्य की देखभाल स्वयं कर सकें। इस अवसर पर सेनेटरी नैपकिन के उपयोग, उनके उचित निपटान और स्वच्छता बनाए रखने से जुड़ी जानकारियां भी साझा की गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *