सूरजपुर / 21 नवम्बर 2026 / लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने लगातार दो दिनों तक जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में सड़कों, पुल-पुलियों, कॉलेजों, अस्पताल और अन्य निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया।
सड़क संधारण में लापरवाही पर उन्होंने ठेकेदारों को नोटिस जारी करने, बैंक गारंटी राजसात करने तथा सुधार नहीं होने पर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
दरिमा-मैनपाट और बरियो-धौरपुर मार्ग के ठेकेदारों पर कार्रवाई, कमलेश्वरपुर कॉलेज भवन 15 जनवरी 2027 तक पूरा करने, मेडिकल कॉलेज के ठेकेदार को नोटिस, दरिमा एयरपोर्ट पर रि-कारपेटिंग और सूरजपुर में डामरीकरण तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए।
89 करोड़ की लागत से बने राजपुर-प्रतापपुर मार्ग का भी जायजा लिया गया।

j
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

