कॉलेज और ITI से 100 मीटर पर शराब दुकान, ABVP ने खोला मोर्चा; 3 नवंबर को 500 छात्रों के साथ आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी

Chattisgarh News Surajpur

ओड़गी, सूरजपुर। शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक शराब दुकान संचालन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला सूरजपुर इकाई ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ओड़गी मुख्य मार्ग पर शासकीय नवीन महाविद्यालय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से महज 100 से 150 मीटर की दूरी पर संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर परिषद ने अनुविभागीय दंडाधिकारी भैयाथान के नाम ज्ञापन सौंपा।

परिषद ने ज्ञापन में कहा कि महाविद्यालय एवं ITI जैसे संस्थानों के इतने करीब शराब दुकान का संचालन विद्यार्थियों की सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसको लेकर पूर्व में 8 अक्टूबर 2026 को भी तहसीलदार ओड़गी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की।

जिला संयोजक विकास ठाकुर ने दी चेतावनी
ABVP जिला संयोजक विकास ठाकुर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के पास शराब दुकान का होना विद्यार्थियों के हितों से जुड़ा गंभीर विषय है। प्रशासन तत्काल इसे अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करे, अन्यथा परिषद चुप नहीं बैठेगी।

3 नवंबर को 500 छात्रों के साथ चक्काजाम
परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो 3 नवंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे ओड़गी मुख्य मार्ग पर लगभग 500 विद्यार्थियों के साथ चरणबद्ध आंदोलन एवं चक्काजाम किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला SFD प्रमुख निखिल गोयल, नगर मंत्री सेंटू गुप्ता, अभिषेक कुशवाहा, सह मंत्री संदीप कुशवाहा, समर कुशवाहा, स्नेहिल गुर्जर, शिवम पाण्डेय, प्रियम गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *