सूरजपुर, 16 अक्टूबर 2026/ राज्य शासन द्वारा युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना 2026 प्रारंभ की गई है।
इस योजना के अंतर्गत सामाजिक, सांस्कृतिक, साहसिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
पात्रता: 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा एवं संस्थाएं।
इच्छुक पात्र युवा एवं संस्था 31 अक्टूबर 2026 तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग में कार्यालयीन समय में ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए – खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सूरजपुर, श्री बालवीर मो. नं. 9183193304 पर संपर्क कर सकते हैं
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

