बलरामपुर: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बलरामपुर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सौजन्य भेंट की।
श्री श्रीवास्तव ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बलरामपुर-रामानुजगंज की कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चंदन संजय त्रिपाठी (आईएएस) से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक समन्वय और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
इसके बाद क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी वैभव बेंकर (आईपीएस) से मुलाकात की। श्री श्रीवास्तव ने एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट किया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा आपसी तालमेल को लेकर चर्चा की।
भेंट के दौरान अधिकारियों ने एसईसीएल और जिला प्रशासन के परस्पर सहयोग से क्षेत्र के सतत विकास को गति देने पर जोर दिया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

