पीएमश्री सेजेस बतरा के 6 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय स्क्वैश प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय में हर्ष अंबिकापुर संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Chattisgarh News Surajpur

बतरा: अंबिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) बतरा के 6 होनहार विद्यार्थियों ने स्क्वैश स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपनी जगह पक्की की है।

संस्था के प्राचार्य श्री गोवर्धन सिंह के संरक्षण एवं पी.टी.आई. श्री रविन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व व प्रशिक्षण के चलते विद्यार्थियों ने संभाग स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।

राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ी:

  • सत्यम प्रजापति — कक्षा 7वीं
  • आर्यन जायसवाल — कक्षा 10वीं
  • स्वयं सिंह — कक्षा 10वीं
  • मयंक जायसवाल — कक्षा 11वीं
  • नुरैन राजा — कक्षा 11वीं
  • ऋषभ राजवाड़े — कक्षा 11वीं

विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन पर पूरे विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संस्था प्राचार्य, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों और मार्गदर्शक खेल शिक्षक को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि ये खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

100%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *