शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल

News Surajpur

करंजी: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में स्वतंत्रता दिवस का पावन राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला सदस्य श्री सत्यनारायण जायसवाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामसूरत जायसवाल एवं करंजी क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री पंकज रजवाड़े ने शिरकत की।

समारोह का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. सूर्यवंशी के कुशल मार्गदर्शन में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालयीन कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ।

निःशुल्क साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर शासन की ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत कक्षा 9वीं में नवप्रवेशी छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण अतिथियों के कर-कमलों द्वारा किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण, अभिभावक (पालक) एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

What do you feel about this post?

50%
like

Like

50%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *