’’बंद करो बाल विवाह’’ – नवाटोला की गलियां गूंजी बच्चों के नारों से, यूनिसेफ एवं एग्रीकॉन की जागरूकता रैली ने जगाई चेतना की लौ

Chattisgarh

सूरजपुर/10 अप्रैल 2026/   आज ओडगी विकासखंड के ग्राम पंचायत नवाटोला की गलियाँ एक अनोखे उत्साह से गूंज उठीं। छोटे-छोटे हाथों में रंग-बिरंगी तख्तियाँ थामे बच्चों की टोली ने जब ’’बंद करो, बंद करो – बाल विवाह बंद करो’’ के नारे बुलंद किए, तो पूरा गाँव एक संकल्प के रंग में रंग गया। यह दृश्य था कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में  यूनिसेफ एवं एग्रीकॉन   द्वारा आयोजित बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की जागरूकता रैली का, जो आज ग्राम पंचायत नवाटोला में संपन्न हुई।
बच्चों की तख्तियों और नारों ने जीता दिल रैली का सबसे प्रेरणादायी क्षण तब उपस्थित हुआ, जब माध्यमिक शाला के बच्चों ने अपने हाथों से बनाई तख्तियाँ और ड्राइंग-पेंटिंग लहराते हुए पूरे जोश के साथ नारे लगाए –
’’आओ मिलकर कदम बढ़ाएँ, बाल विवाह बंद कराएँ’’, ’’आओ सबको ये बताएँ, बाल विवाह को बंद कराएँ’’, ’’लड़की-लड़के की शादी कब – 18-21 साल पूरा हो तब’’, बच्चों की यह निर्भीक भागीदारी उपस्थित ग्रामवासियों के मन में गहरी छाप छोड़ गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने   घर-घर जाकर बाल विवाह मुक्त पोस्टर वितरित किए और समाज में जागरूकता की अलख जगाई। थाना प्रभारी ने दी कानून की जानकारी, दिलाई शपथ कार्यक्रम में चांदनी बिहारपुर पुलिस थाना के थाना प्रभारी श्री राम प्रताप साहू की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने ग्रामवासियों को भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में बताया कि लड़की की न्यूनतम वैधानिक विवाह आयु 18 वर्ष एवं लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है, इससे कम आयु में विवाह करना कानूनन अपराध है, जिसमें 2 वर्ष की जेल एवं 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही उन्होंने बालिकाओं के स्वास्थ्य पर बाल विवाह के दुष्प्रभावों से भी ग्रामवासियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी ने समस्त उपस्थितजनों को ष्बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ष् की सामूहिक शपथ दिलाई।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
ग्राम वासियों को बताया गया कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी जा सकती है। ये सभी नंबर निःशुल्क एवं चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं।
  इस अवसर पर यूनिसेफ के जिला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर, ब्लॉक समन्वयक सुश्री बेलासो प्रजापति, ग्राम पंचायत नवाटोला की सरपंच श्रीमती मनमती सिंह (पति श्री सुब्बा सिंह), उपसरपंच श्री श्याम कार्तिक सिंह, सचिव श्रीमती भारती बारी, युवोदय स्वयंसेवक श्री जगदीश यादव, श्री सुभाष चंद साहू एवं श्री संजय यादव सहित माध्यमिक शाला के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *