सूरजपुर-छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश पुलिस की बॉर्डर मीटिंग: अपराध नियंत्रण और अवैध तस्करी रोकने की बनी रणनीति

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर। सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पुलिस के बीच महत्वपूर्ण बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई।

दीपक कुमार झा (आईजी सरगुजा रेंज) एवं प्रशांत कुमार ठाकुर (डीआईजी व एसएसपी) के निर्देश पर अंतराज्यीय सीमावर्ती थाना पुलिस को संयुक्त कार्रवाई और बेहतर समन्वय के लिए दिशा-निर्देश दिए गए थे।

इन्हीं निर्देशों के तहत सूरजपुर जिला के थाना चांदनी और सिंगरौली जिला के थाना बैढ़न पुलिस के बीच 05 अप्रैल 2026, रविवार को थाना कोतवाली बैढ़न में बैठक आयोजित हुई।

करीब तीन घंटे चली इस बैठक में अंतरराज्यीय अपराधियों की गिरफ्तारी में आपसी सहयोग पर जोर दिया गया। साथ ही, किसी भी अपराध के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में तत्काल और सख्त नाकाबंदी करने, आदतन अपराधियों की जानकारी साझा करने तथा बेहतर प्लानिंग के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति बनी। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित गश्त, अवैध सामग्री के परिवहन और पशु तस्करी पर रोक लगाने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार की गई।

इस दौरान राम प्रताप साहू, विनोद सिंह सहित दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय को और मजबूत किया जाएगा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *