उचित मूल्य दुकान संचालकों की ली गई बैठक-राशन वितरण में पारदर्शिता और सुव्यवस्था पर जोर-उचित मूल्य दुकान संचालकों को दिए कड़े निर्देश

News Surajpur

सूरजपुर,। जनपद सभाकक्ष सूरजपुर में आज सूरजपुर विकासखंड के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए।
eKYC और लंबित राशि जमा करने के निर्देश
बैठक में दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया कि सभी हितग्राहियों का लंबित eKYC शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस हेतु गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध “मेरा ई-केवाईसी” ऐप के माध्यम से हितग्राहियों को स्वयं eKYC करने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही जनवरी एवं फरवरी माह की लंबित डी.ओ. राशि अविलंब जमा कराने को कहा गया।
मार्च वितरण एवं चावल उत्सव
दुकान संचालकों को मार्च माह का राशन वितरण 20 तारीख तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 7 तारीख को “चावल उत्सव” आयोजित करने तथा आगामी 3 माह के लिए एकमुश्त भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
मृत हितग्राहियों की सूची प्रस्तुत करें
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि दुकान संचालक अपने क्षेत्र के मृत हितग्राहियों के नाम की सूची शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि राशन कार्ड से उनके नाम की विधिवत कटौती की जा सके और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
दुकानों में साफ-सफाई और जानकारी प्रदर्शन अनिवार्य
दुकान संचालकों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर अपनी दुकानों में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था तथा हितग्राहियों के लिए मूलभूत जानकारी का प्रदर्शन (डिस्प्ले बोर्ड) सुनिश्चित किया जाए, जिससे हितग्राहियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके।
बैठक में विकासखंड सूरजपुर के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालक उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *