बतरा – छात्रों को कक्षा के बाहर व्यावहारिक और औद्योगिक दुनिया से अवगत कराने के उद्देश्य से
जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के आदेशानुसार, जिला मिशन समन्वयक मनोज साहू व सहायक संचालक रवींद्र सिंह के मार्गदर्शन ,संकुल प्राचार्या के.मिनी.प्रसन्ना की अध्यक्षता, तथा पीएमश्री सेजेस के प्राचार्य गोवर्धन सिंह के नेतृत्व में
भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम बतरा के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पूर्व व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत व्यावसायिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा छठवीं से आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के भ्रमण दल को ग्राम बतरा के सरपंच आनंद सिंह आर्मो तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े ने झंडा दिखाकर रवाना किया।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल सिंह ने व्यावसायिक भ्रमण की महत्ता बताते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यवसायिक भ्रमण विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं और भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करते हैं।
इस अवसर पर छात्रों ने बागवानी कृषि कार्य एवं लैंडस्कैपिंग ,कृषि संबंधी उपकरणों का रखरखाव, कृषि प्रसंस्करण आधारित कौशल, हस्तशिल्प और हस्तकरघा , टेराकोटा एवं मिट्टी आधारित शिल्प ,मुर्गी पालन वाटर हार्वेस्टिंग ,बेसिक इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक कार्य, खेलकूद एवं संगीत ,रंगमंच एवं नुक्कड़ नाटक ,अभिनय कौशल ,प्रिंटिंग कार्य,साइकिल से लेकर वाहनों के मैकेनिक कार्य, प्राथमिक चिकित्सा एवं उसके किट का निर्माण एवं वितरण, पर्यटक स्थलों से परिचित करवाने गाइड की भूमिका, खिलौने बनाना, व्यंजन बनाना ,गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाना,पुस्तकों के लिए जिद चढ़ाना और पुस्तकालय में इसका उपयोग, ईंट एवं खपरे बनाना, हाट बाजार में व्यापार में सहयोग देकर अनुभव लेना, कंप्यूटर टाइपिंग सीख कर गति बढ़ाना एवं सेवा देना ,दीवार पर स्लोगन लिखना इत्यादि व्यावसायिक कौशलों की जानकारी ली।
उन्हें मशीनों के संचालन, औद्योगिक प्रक्रियाओं और विभिन्न व्यवसायों में प्रयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों को नजदीक से देखा और समझा।यह अनुभव उनके भविष्य के कैरियर चुनाव में सहायक सिद्ध होगा।
छात्राओं भूमिका, दीपिका, जागृति ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वल्पाहार का भी आनंद लिया।
प्राचार्य गोवर्धन सिंह ने कहा कि
पूर्व व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ पुस्तकों तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक जीवन में काम आने वाले व्यावसायिक कौशलों से जोड़ना है ।
यह पहल उन्हें पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ रोजगार परक कौशल विकसित करने में मदद करती है।
भ्रमण में मुख्य भूमिका प्रधान पाठिका अंजना जायसवाल ने निभाया साथ ही शिक्षकगण आकिब आलम, रुचि कुशवाहा, श्वेता कुंडू, अंजलि तिवारी, हिमांशु शर्मा, प्रियंका कुमारी ,अमजद अली ने सहयोग प्रदान किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

