छत्तीसगढ़ीया और सरगुजिया बोली के संरक्षण व संवर्धन को लेकर छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष पहुंचे शासकीय कन्या महाविद्यालय

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा का एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम शासकीय कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में हुआ। इस अवसर पर शासकीय रेवती रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन दुबे, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बृजलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भाषा आयोग के जिला समन्वयक डॉ. मोहन साहू एवं महाविद्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों एवं छात्राओं के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर नवनियुक्त अध्यक्ष का सम्मान किया गया।
शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य के द्वारा छत्तीसगढ़ी एवं सरगुजिहा बोली पर आधारित एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालयीन छात्रों से अध्यक्ष का परिचय कराया गया। राजभाषा के अध्यक्ष ने महाविद्यालयीन छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिम बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य डिजिटल युग में छत्तीसगढी को संवैधानिक मान्यता मिले, छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत उद्योग को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य में छत्तीसगढ़ी बोली को बढ़ावा देने के लिये आयोग प्राथमिक विद्यालयों से लेकर महाविद्यालयीन अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं तक पहुंचकर आयोग की गतिविधियों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा साहित्य प्रकाशन के माध्यम से, कार्यशाला संगोष्ठी के माध्यम से, शासन प्रशासन की कार्य व्यवहार में छत्तीसगढ़ी भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये निरंतर प्रशिक्षित करने का कार्य किया जायेगा।
छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के द्वारा अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिये छत्तीसगढी बोली के लिये निर्मित शब्दकोश के माध्यम से जन-जन तक लोगों तक पहुचाने के लिये सभी स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन हो जनमानस के द्वारा यह प्रयास होना चाहिए तभी हम छत्तीसगढ़ी भाषा को अपने कार्य व्यवहार मे ला पायेंगे। उन्होंने कहा महाविद्यालयीन कक्षाओं में छत्तीसगढ़ी से संबंधित पाठ्यक्रमों का हिस्सा बने एवं अपने घर परिवार गांव-गली की भाषाओं को निरंतरता बनाये रखें।
इस अवसर पर शासकीय रेवती रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. दुबे, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बृजलाल साहू, सरगुजा जिला के छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक श्री राजेश तिवारी सरगुजा, डॉ. मोहन साहू, डॉ. अखिलेश पाण्डेय, डॉ. विनोद साहू, डॉ. सलीम किस्पोट्टा, पुनीत गुप्ता सहित महाविद्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *