तहसील लटोरी अंतर्गत उप तहसील पिलखा में मतदाताओं की लॉजिकल एरर की सुनवाई

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/30 जनवरी 2026/ आज राजस्व अधिकारियों द्वारा तहसील लटोरी अंतर्गत उप तहसील पिलखा के ग्राम गोविंदपुर, करमपुर एवं कसकेला में मतदाता सूची से संबंधित लॉजिकल एरर की सुनवाई की गई।
इस अवसर पर संबंधित हल्का पटवारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान मतदाताओं की समस्याओं का परीक्षण करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की गई। राजस्व अधिकारियों द्वारा बीएलओ को लॉजिकल एरर की शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, अतः सभी त्रुटियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सुधार किया जाना आवश्यक है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *