गणतंत्र दिवस पर नृत्य-नाटिका के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश, साधुराम विद्या मंदिर के विद्यार्थियों की प्रेरक प्रस्तुति

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/ / आज गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में अग्रसेन ग्राउंड में महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करते हुए साधुराम विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा एक भावपूर्ण नृत्य-नाटिका का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियां केवल घर के कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने में सक्षम हैं।
नृत्य-नाटिका में विद्यार्थियों ने यह दर्शाया कि हर बेटी को अपने वजूद की पहचान करनी चाहिए और आत्मबल, आत्मविश्वास व स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए। मंच पर प्रस्तुत भाव-भंगिमाओं और कथानक के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और समान अवसरों की आवश्यकता को सशक्त रूप से उकेरा गया।
विद्यार्थियों की सशक्त अभिव्यक्ति और समर्पित प्रस्तुति ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। यह नृत्य-नाटिका न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रही, बल्कि नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक चेतना की प्रेरक कहानी बनकर उभरी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *