उत्कृष्ट आंगनबाड़ी निर्माण के लिए सरपंचों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/23 दिसंबर 2025/ आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने उत्कृष्ट आंगनबाड़ी निर्माण उल्लेखनीय योगदान देने वाले सरपंचों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिले के सभी जनपदों से एक-एक उत्कृष्ट आंगनबाड़ी बनाने वाले सरपंचों को यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित सरपंचों में जनपद भैयाथान के ग्राम पंचायत धरतीपारा की सरपंच श्रीमती सविता सिंह, जनपद ओडगी के ग्राम पंचायत इंदरपुर के सरपंच श्री शिव प्रसाद सिंह, जनपद प्रतापपुर के ग्राम पंचायत डंडकरवा की सरपंच श्रीमती रंगबस मरावी शामिल रहीं।
इसके अलावा जनपद प्रेमनगर के ग्राम पंचायत नवापाराकला के सरपंच श्री प्रभु नारायण श्याम, जनपद रामानुजनगर के ग्राम पंचायत मोहनपुर की सरपंच सुमित्रा सिंह एवं जनपद सूरजपुर के ग्राम पंचायत डेडरी के सरपंच श्री कमता प्रसाद सिंह को भी सम्मानित किया गया।
परिणाम स्वरूप यह सम्मान आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरपंचों के समर्पण पर दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *