
सूरजपुर/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देषानुसार डॉ. कपिल देव पैकरा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बसदेई एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें समस्त अधिकारी/कर्मचारिओं का समय पर आने हेतु शत् प्रतिषत आधार अन्टेन्डेन्स से उपस्थिति देने हेतु निर्देषित किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम समस्त अधिकारी/कर्मचारिओं का आधार अन्टेन्डेन्स स्टेटमेन्ट (आधार अन्टेन्डेन्स लॉग) मोबाईल से निरीक्षण किया गया। लगातार आधार अन्टेन्डेन्स एवं समय पर नहीं लगाने वाले कर्मचारिओं को अंतिम चेतावनी देते हुए लगातार प्रतिदिवस समय पर आधार अन्टेन्डेन्स लगाने हेतु निर्देषित किया गया। इसके साथ ही संस्था प्रभारी को प्रति दिवस आधार अन्टेन्डेन्स की निगरानी करते हुए 10.30 तक अनुपस्थित कर्मचारिओं का नाम अवगत कराने के लिए निर्देषित किया गया।
तत्पष्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर का निरीक्षण किया गया। जिसमें एक्स-रे रुम का सुचारु रुप से संचालन हेतु निर्देषित किया गया। जिससे आम जनता को इसका लाभ मिल सके उसके उपरान्त एनआरसी सेन्टर को निरीक्षण किया गया। वहां पर रुके हुए हितग्राहिओं से भी चर्चा कर उन्हे दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लिया गया। साथ एनआरसी संस्था प्रभारी को बेहतर संचालन हेतु निर्देषित किया गया ।उसके उपरान्त हमर लैब का निरीक्षण किया गया, वहां पर होने वाली समस्त लैब जॉच कर समय पर रिपोर्ट देने हेतु संस्था प्रभारी को निर्देषित किया गया। उसके उपरान्त समस्त अधिकारी/कर्मचारिओं का आधार अन्टेन्डेन्स स्टेटमेंट लॉग से उपस्थिति का निरीक्षण किया गया। नियमित रुप से आधार अन्टेन्डेन्स से उपस्थिति एंव समय पर नहीं देने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारीओं को अंतिम चेतावनी देते हुए प्रतिदिवस आधार अन्टेन्डेन्स लगाने हेतु निर्देषित किया गया। इसके साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी को प्रतिदिवस 10.30 बजे आधार अन्टेन्डेन्स उपस्थिति की निगरानी करते हुए अनुपस्थित कर्मचारिओं का नाम अवगत कराने हेतु निर्देषित किया गया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

