पुराना बस स्टैंड में एक दिवसीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

Chattisgarh Surajpur

सूरजपुर/12 अक्टूबर 2025/ आज आयुष विभाग के द्वारा रजत जयंती के अवसर पर एक दिवसीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन पुराना बस स्टैंड सूरजपुर में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरि एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री शैलेश अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक के संयोजित लाल चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक संघ के पवन मित्तल, उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संघ, रवि शंकर मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल, राम लखन गुप्ता, विश्वनाथ प्रताप साहू के द्वारा किया गया। एक दिवसीय आयुष जागरूकता एवं स्वस्थ शिविर में संचारी एवं गैर संचारी रोगों का इलाज एवं परामर्श विशेषज्ञ आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श किया गया। साथ ही सभी मरीजों का बीपी शुगर की जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही साथ योग चिकित्सा के बारे में भी बताया गया। आयुष विभाग में संचालित नेशनल प्रोग्राम के बारे में भी बताया गया, जैसे कि सियान जतन , बायोमित्र,पैलिएटिव केयर, सुप्रजा आदि के बारे में आम जनों को बताया गया। शिविर में विभाग के मुखिया जिला आयुष अधिकारी डॉ अबुल फैज, और आयुष चिकित्सक डॉ . आशुतोष सिंह, डॉ कुलदीप द्विवेदी, डॉ अनीता पैकरा, डॉ संतोष सिंह, डॉ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, डॉ. ऋषि शुक्ला,बडॉक्टर परमेश्वर पटेल, डॉ रुद्र प्रताप राजवाड़े, डॉ राखी केसरवानी, डॉ उमेश कुमार बलानी ,डॉ लीना प्रिय क्रिकेटर, डॉ.निकिता टोप्पो, डॉ अंकित लकड़ा, डॉ निरूपा भगत, डॉक्टर कीर्ति, फार्मासिस्ट श्री भूषण, दाऊ राम कंवर, श्री सुनील कंवर, श्री अजय समझदार, प्रेम, गौरी शंकर सिंह, मनीष दीपक साहू, सुभाष भास्कर, जय कुमार कुजूर, अनिल मांडवी और आयुष विभाग के अन्य स्टाफ श्री धन साय, श्रवण राजवाड़े, राम धन, औषधाल सेवक, श्री भूपेंद्र सिंह लैब तकनीशियन,श्री गणेश्वर पैकरा RHO की शिविर में उपस्थिति रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *