
सूरजपुर/बतरा/vocg.24… छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में सूरजपुर जिला कलेक्टर एस जयवर्धन के संरक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के आदेशानुसार तथा जिला मिशन समन्वयक शशिकांत सिंह के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बतरा में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन करते हुए विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने न केवल ज्ञान में प्रतिस्पर्धा की, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और विकास यात्रा को रंगों में ढालकर प्रस्तुत भी किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन से हुआ।
संपूर्ण गतिविधियों का नेतृत्व संस्था प्रमुख गोवर्धन सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम के संयोजक के रूप में अंजना जायसवाल प्रधान पाठिका रही।
स्वागत उद्बोधन की कड़ी में प्राचार्य गोवर्धन सिंह ने छत्तीसगढ़ रजत जयंती को एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि: छत्तीसगढ़ केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति, परंपरा और पहचान का प्रतीक है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक संपदा, लोक कला, जनजातीय संस्कृति और मेहनती लोगों के लिए जाना जाता है। आज की युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे अपने राज्य के इतिहास को जानें, गर्व करें और इसके उज्ज्वल भविष्य में सक्रिय भागीदार बनें।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ज्ञान प्रतियोगिताएं और रचनात्मक गतिविधियाँ केवल बौद्धिक विकास ही नहीं, बल्कि आत्म-विश्वास और समाज से जुड़ाव का भी माध्यम हैं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों से छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, राजनीति और प्रमुख उपलब्धियों से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे गए। इस दौरान छात्रों ने अपनी तीव्र बुद्धि और राज्य के प्रति समझदारी का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पुस्तक वाचन, स्पीड रीडिंग, प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता, इतिहास लेखन, स्कूलों में विगत वर्षों में आए रचनात्मक बदलाव, मेरे सपनों का स्कूल, प्रयोग प्रदर्शन सहित कई गतिविधियां आयोजित की गई।
जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विद्यालय के अरपा,महानदी,इंद्रावती,शिवनाथ हाउस में हुई।
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने अद्भुत रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। चित्रों और नारों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, जनजातीय जीवन, प्राकृतिक संसाधन और विकास की झलकियां प्रस्तुत की गईं। कई छात्रों ने “नवा छत्तीसगढ़” की परिकल्पना को भी अपने पोस्टर के माध्यम से जीवंत किया।
कार्यक्रम प्रभारी के रूप में आकिब आलम, नेहा सिंह,रागिनी कुमारी, स्मृति मिश्रा,एकता सिंह, आमरीन, फातमा सोगरा,रुचि कुशवाहा, श्वेता कुंडू, हिमांशु शर्मा, अंजली तिवारी, प्रियंका कुमारी, काजल सोनी, ज्योति गुप्ता ,अमजद अली रहें ।
इस दौरान कार्यक्रम के गतिविधियों में विद्यालय के प्राचार्य व प्रधान पाठिका सहित पालक संघ अध्यक्ष संदीप जायसवाल, अभिभावकगण, ग्रामवासी समेत समस्त शिक्षक व कर्मचारी तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

