मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अन्तर्गत सामाजिक अंकेक्षण हेतु सूरजपुर जिले के 241 संकुल प्राचार्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Surajpur

सूरजपुर/19 अगस्त 2025/   छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अन्तर्गत सूरजपुर जिला शिक्षा गुणवत्ता सुधार में निरंतर प्रयासरत है। आज जिला स्तर पर 241 संकुलों के प्राचार्यों का एक दिवसीय सामाजिक अंकेक्षण कार्य हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय कन्या उ.मा.वि. विश्रामपुर के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
 जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी संकुल प्राचार्यों को संकुल अन्तर्गत संचालित समस्त शालाओं के प्रभारियों को नोडल नियुक्त करते हुए 20 अगस्त को संकुल स्तर पर होने वाले सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संबंध में जोर दिया। द्वितीय सत्र के प्रशिक्षण में संभागीय संयुक्त संचालक संजय कुमार गुप्ता, सहा. संचालक, अजय कुमार मिश्रा तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अंबिकापुर के प्राचार्य के.सी. गुप्ता द्वारा संचालित प्रशिक्षण का आकस्मिक अवलोकन किया गया। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग अंबिकापुर सरगुजा श्री संजय गुप्ता द्वारा सभी विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण सामाजिक अंकेक्षण कार्य सम्पन्न किये जाने हेतु आग्रह किया गया। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी स्तरों में प्रदान किये जाने के लिये विभिन्न संसाधनों तथा सहायक सामग्रियों के उपयोग पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान शासकीय कन्या उ.मा.वि. विश्रामपुर के प्राचार्य श्री आशीष भट्टाचार्य के द्वारा सभी को एक आधारभूत कार्ययोजना बनाकर शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने के संबंध में प्रकाश डाला गया। इस प्रशिक्षण में सामाजिक अंकेक्षण पर विशेष जोर दिया गया। प्राचार्यों को बताया गया कि प्रत्येक संकुल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करके सामाजिक अंकेक्षण की गुणवत्ता का सही आकलन करना है। इसके साथ साथ अभिभावक व समुदाय को शिक्षा सुधार की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना होगा। विद्यालयों की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए अंकेक्षण का कार्य आवश्यक है। निर्धारित योजना के अनुसार 20 अगस्त को जिले के सभी 241 संकुलों में एक साथ प्रशिक्षण आयोजित होगा। इस दिन हर संकुल में समान प्रारूप पर प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई/ हायर सेकेण्डरी स्तर पर सभी प्रश्नों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करवाया जायेगा। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में संतोष उपाध्याय, सत्यम बालाजी, मो0 आजाद अंसारी, आशीष पाण्डेय, धर्मानन्द गोजे एवं दिनेश कुमार साहु रहे। इस कार्यक्रम को जिला नोडल प्रशिक्षण शोभनाथ चौबे ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सम्पन्न करवाया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *