फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन को दे प्राथमिकताः- कलेक्टर

Surajpur

योजनाओं के लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाये

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियमित मॉनिटरिंग और समन्वय से करें कार्य

सूरजपुर 24 जून 2025 / कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने आज बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित समय सीमा के आवेदन, विभागीय कार्य व योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से विभागवार सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेकर समीक्षात्मक चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि “फ्लैगशिप योजनाएं राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं और इनके क्रियान्वयन में कोई भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर योजना को अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचना हमारी सर्वाेच्च जिम्मेदारी है।
बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियमित मॉनिटरिंग और समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से फील्ड विजिट कर योजनाओं की वास्तविक वस्तुस्थिति की जानकारी लेने और जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *