सूरजपुर/06 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, एनईएसटीएस के अधीन संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों के संचालन हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अस्थाई रूप से मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था हेतु पात्र अभ्यर्थियों से चल साक्षात्कार (वाक-इन-इंटरव्यू) के माध्यम से ’’अतिथि शिक्षक’’ (गेस्ट टीचर) लिया जाना है। इसके अंतर्गत रसायन विज्ञान में 01 पद, जीव विज्ञान में 03, अर्थशास्त्र में 03 पद, इतिहास में 03 पद, भौतिकी में 01 पद एवं वाणिज्य में 01 पद कुल 12 पदों की नियुक्ति की जानी है।
अधिक जानकारी के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर के सूचना पटल पर तथा जिले के वेबसाईट https://surajpur.nic.in/ में देख सकतें हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

