फर्जी पंजीयन कर श्रमिक योजना का लाभ लेने का मामला, दो पर एफआईआर

Chattisgarh News

सुखदेव आज़ाद

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का फर्जी पंजीयन कर लाभ लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया द्वारा 02 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत की गई थी कि बिर्रा निवासी स्व. सुमन बाई पटेल के नाम पर फर्जी पंजीयन कर योजना का अनुचित लाभ लिया गया है।
मामले की जांच अतिरिक्त कलेक्टर के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन के कथन, मृत्यु पंजी तथा अन्य दस्तावेजों के आधार पर 02 जून 2025 को हुई मृत्यु को संदेहास्पद पाया गया।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्रम पदाधिकारी के आवेदन पर थाना बिर्रा पुलिस ने मृतिका के पति अशोक पटेल पिता धनीराम पटेल तथा ग्राम पंचायत बिर्रा के सचिव रोहित पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *