
छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना की शुरूवात की गई है। सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। ये योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है, बल्कि इससे बेटियों की शिक्षा की राह आसान हुई है।
इसी तारतम्य में सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बतरा में स्थित पी एम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े,
जनपद सदस्य महेंद्र सिंह मार्को ,
संतलाल प्रजापति तथा चंदर सिंह,
बतरा ग्राम सरपंच आनंद सिंह आर्मो, तथा उपसरपंच सोनामती राजवाड़े,
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े,
पालक समिति अध्यक्ष संदीप जायसवाल,
सांसद प्रतिनिधि प्रिंस जायसवाल व राहुल जायसवाल,
मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ,
पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामानंद जायसवाल ,
भाजपा महामंत्री स्वामी राजवाड़े ,
पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े ,
युवा मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल ,
मीडिया विभाग धीरज सिंह,
सुखलाल राजवाड़े ,
गणेश जायसवाल ,
रजनीश पांडे ,
पप्पू मिश्रा,
सूर्य नारायण,
विनोद गुप्ता सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। जहां सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों के द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने अपने संबोधन कहा कि
ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के शिक्षा विस्तार में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य किया है।
उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
अंत में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से कहा कि, योजना का लाभ लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पालक व शासन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।
अतिथियों के हाथों कक्षा 9 वीं के 23 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया।
साइकिल पाकर छात्राएं खुश नजर आईं और साइकिल की घंटी बजाकर अतिथियों का अभिवादन किया ।
कक्षा 9 वीं की छात्रा माही राजवाड़े ने बताया कि उसके पास साइकिल नहीं होने के कारण पहले 5-6 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती थी। अन्य लड़कियों को साइकिल से स्कूल आते देखकर उसे भी साइकिल चलाकर स्कूल जाने का मन करता था। परन्तु अब सरस्वती साइकिल योजना के तहत् साइकिल मिलने से अब वह 15 से 20 मिनट से भी कम समय में आसानी से स्कूल पहुंच जाती है। साइकिल मिलने से अब घर के सभी सदस्य बहुत प्रसन्न है।
इस दौरान प्राचार्य गोवर्धन सिंह , प्रधान पाठिका अंजना जायसवाल व शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक गण उपस्थित रहें।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

