सूरजपुर/22 अक्टूबर 2025/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जायेगी। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 से 30 अक्टूबर शाम 05 बजे तक आवेदन भर सकतें है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अधिकारिक वेबसाईट www.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society पर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

