अनुसूचित जाति के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु “श्रेष्ट” योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

Chattisgarh News Surajpur

आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

सूरजपुर/22 अक्टूबर 2025/ अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा स्कीम फॉर रेशिडेंटल एजुकेशन फॉर स्टूडेंट्स इन टारगेट एरिया (श्रेष्ट) योजना संचालित की जा रही है। यह योजना शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से देशभर में लागू की गई है।

इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष देश के सर्वोत्तम निजी आवासीय विद्यालयों का चयन तय मापदंडों के आधार पर किया जाता है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (श्रेष्ट) – एनईटीएस के माध्यम से कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 3,000 नए विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जिन्हें कक्षा 12वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है।

विद्यालयों का आवंटन विद्यार्थियों की योग्यता और प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया से किया जाता है। मंत्रालय द्वारा शिक्षण एवं छात्रावास शुल्क की संपूर्ण राशि सीधे विद्यालयों को हस्तांतरित की जाती है, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार का शुल्क या अतिरिक्त व्यय वहन नहीं करना पड़ता। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के शैक्षणिक समायोजन के लिए ब्रिज कोर्स हेतु वार्षिक शुल्क का 10 प्रतिशत तक का प्रावधान भी किया गया है।

वर्ष 2026-27 के लिए एनईटीएस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 में किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 10 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 (शाम 5ः00 बजे तक) लिए जा रहे हैं। आवेदन में किसी भी प्रकार के सुधार के लिए 1 से 2 नवंबर 2025 तक विंडो उपलब्ध रहेगी।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आधिकारिक अधिसूचना छज्। की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
 https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s388a839f2f6f1427879fc33ee4acf4f66/uploads/2025/10/202510101384621454

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *