कलेक्टर ने विस्तृत समीक्षा कर राजस्व अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सूरजपुर 24 जून 2025/ राजस्व विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गई। जिसमें कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए।
बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में राजस्व प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीमांकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, भू-अभिलेख, भू-अर्जन प्रकरण, वन अधिकार पट्टा नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन आदि सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

