धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक थल सेना भर्ती रैली का आयोजन

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर// सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में दिनांक 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली के अंतर्गत माह मई–जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाएं संपन्न की जाएंगी।
उक्त भर्ती रैली के दौरान सीईई परीक्षा में सफल प्रदेश के युवाओं को निर्धारित तिथियों में इंडोर स्टेडियम, धमतरी में उपस्थित होना होगा। भर्ती रैली की समस्त प्रक्रियाएं 24 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
सूरजपुर जिले से सीईई परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को धमतरी जिले में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए 10 जनवरी एवं 19 जनवरी 2026 को आमंत्रित किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
भर्ती रैली से संबंधित अधिक जानकारी हेतु नोडल अधिकारी सुश्री इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर एवं आयुक्त, नगर निगम धमतरी से मोबाइल नंबर 6266800039 पर संपर्क किया जा सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *